हिमाचल में नर्सिंग की छात्रा से रैगिंग, बिलासपुर के संस्थान में पीडि़ता ने सीनियर पर जड़े गंभीर आरोप

--Advertisement--

हिमाचल में नर्सिंग की छात्रा से रैगिंग, बिलासपुर के संस्थान में पीडि़ता ने सीनियर पर जड़े गंभीर आरोप

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमामच में नर्सिंग छात्रा से रैगिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के नर्सिंग संस्थान में प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ रैगिंग की शिकायत हुई है।

पुलिस ने पीडि़त छात्रा की शिकायत के आधार पर मामले में संलिप्त नर्सिंग संस्थान की छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि नर्सिंग संस्थान में सीनियर छात्राओं की ओर से लगातार जूनियर छात्रा को प्रताडि़त किया जा रहा था, जिसके चलते छात्रा ने परेशान होकर देर रात ऑफलॉक्स ओर एजिथ्रोमईसन दवाइयों का अतिरिक्त सेवन कर लिया।

तबीयत बिगडऩे पर छात्रा को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपचार के लिए पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़त छात्रा के बयान दर्ज किए, जिसके चलते पुलिस की ओर से रैगिंग का मामला दर्ज किया गया।

पीडि़त छात्रा के बोल

पीडि़त छात्रा का कहना है कि लंबे समय से उसे सीनियर छात्रों की ओर से प्रताडि़त किया जा रहा था, जिसके चलते परेशान होकर उसने इस तरह का कदम उठाया है। पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। पीडि़ता ने नर्सिंग संस्थान के स्टाफ पर भी कई आरोप लगाए हैं।

एसपी बिलासपुर के बोल

उधर, इस बारे में एसपी बिलासपुर कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने पीडि़त छात्रा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...