स्वतंत्रता दिवस को सेरी मंच पर विधानसभा अध्यक्ष फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

--Advertisement--

स्वतंत्रता दिवस पर मंडी में विधानसभा अध्यक्ष फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, सेरी पर होगा जिला स्तरीय समारोह

मंडी, 9 अगस्त – अजय सूर्या

मंडी में स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय समारोह ऐतिहासिक सेरी मंच पर होगा।

यह जानकारी जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने दी। वे स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बुलाई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सभी अधिकारियों को समारोह के सफल आयोजन के लिए समय से सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।

अरिंदम चौधरी ने बताया कि श्री पठानिया 15 अगस्त को इंदिरा मार्केट के संकन गार्डन में शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही गांधी चौक में महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। उसके उपरांत वे प्रातः 11 बजे सेरी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

बाद में वे पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी इत्यादि दलों के आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और जिला वासियों को अपना संदेश देंगे। समारोह में स्कूली बच्चे और नाट्य दल देश भक्ति थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्ततु करेंगे।

ये रहे उपस्थित

बैठक में अतिरिक्त सहायक आयुक्त कुलदीप पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...