लापता युवक का नाले में मिला शव, ये जताई जा रही आशंका

--Advertisement--

बिलासपुर, 03 अगस्त – सुभाष चंदेल

भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दधोल में एक लापता युवक का शव मिला है।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी है कि मृतक युवक दधोल में अपनी बहन के पास रहता था। परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक तौर से अस्वस्थ था। परिजनों का कहना है कि युवक मंगलवार को बांस काटने के लिए गया हुआ था।

युवक जब शाम तक घर नहीं लौटा तो, परिजनों ने अंदाजा लगाया कि दूसरे घर गया होगा। लेकिन जब वहां पता किया तो युवक वहां पर भी नहीं था। जिसके बाद परिजनों ने हर संभावित जगहों व नदी-नाले किनारे तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

बुधवार को परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की शिकायत भराड़ी थाना में दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान युवक साथ के लगते मंगलौत चरड कुंड के समीप नाले में मृत अवस्था में मिला।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।मृतक की पहचान ललित कुमार पुत्र दलीप सिंह गांव डाकघर पौंटा तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है।

डीएसपी के बोल

मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक का बांस काटते समय पैर फिसलने से डूब कर मौत होने की आशंका है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रामपुर लवी मेले में जुए का खेल, पुलिस की छापेमारी में 7 लोग गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के रामपुर लवी मेले में जुआ खेलने...

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर भर्ती, 17 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू

युवाओं के लिए रोजगार पाने का अवसर, सिक्योरिटी गार्ड...