23 बर्षीय युवती से चिट्टा बरामद, मामला दर्ज

--Advertisement--

23 बर्षीय युवती से 20.65 ग्राम चिट्टा बरामद, मामला दर्ज

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

दिनाँक 16-07-2023 को सोलन पुलिस की SIU टीम ने ड्रग पेडलर आरोपी निहाल ठाकुर से 20.65 ग्राम चिट्टा / हैरोईन बरामद की थी।

जिस पर धारा 21 ND&PS Act, थाना सदर में अभियोग पंजीकृत करके इस खेप के सप्लायर पवनप्रीत पुत्र रेशम सिंह निवासी फरीदकोट पंजाब उम्र 27 वर्ष, इसके सह आरोपी अजय कुमार निवासी फिरोजपुर पंजाब और मुख्य सरगना गुरविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर पंजाब को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के अंतर्गत गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस केस की आगामी जांच में सोलन पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा एक अन्य आरोपी जिसने मामले से संबंधित लेन देन को पूरा करने और चिट्टा की तस्करी को बढ़ाने के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड आरोपी पवनप्रीत के साथ मिलकर काम किया, को आज गिरफ्तार किया है।

इस युवती आरोपी का नाम मनप्रीत कौर निवासी जिला संगरूर, पंजाब, उम्र 23 साल है। इस केस में स्थानीय युवाओं को चिट्टा बेचने के लिए इसकी खरीद करने वाले, चिट्टा की डील कराने वाले मिडलमैन, चिट्टा सप्लायर और स्मगलिंग से पैसा कमाने वाले सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिसमे 4 आरोपी पंजाब से हैं।

सोलन पुलिस द्वारा एक महीने में ही अभी तक बाहरी राज्यों के 10 सप्लायरों जो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा राज्यों से है, को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें एक नाइजीरियन आरोपी भी शामिल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...