अवैध खनन पर बद्दी पुलिस की कार्यवाही जारी, माइनिंग विभाग के अधिकारी बने मुकदर्शक

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल के जिला सोलन में बद्दी पुलिस के अधीन खनन वालों ने नदियों को खोखला कर दिया है। बद्दी की नदियों से सैकड़ों ट्राली बजरी और मिट्टी निकाल कर मोटी कमाई करने लगे हुए। लेकिन हैरानी की बात यह है कि माइनिंग विभाग बद्दी कभी कार्रवाई करता नही ओर लॉ एंड ऑर्डर संभालने वाली बद्दी पुलिस हर रोज माइनिंग के ऊपर कार्रवाई कर रही है।

हैरानी की बात है कि बद्दी का माइनिंग विभाग आंखें बंद करके और मूकदर्शक बना है। आखिर माइनिंग विभाग होने के बावजूद भी बद्दी पुलिस को कड़ी मेहनत और नदियों को बचाने की जिम्मेदारी के साथ लॉ एंड ऑर्डर संभालने की जिम्मेदारी भी है।

इसी कड़ी के चलते बुधवार दोपहर 1 बजे मानपुरा पुलिस गश्त पर थी। तो मानपुरा के बागबानिया नजदीक एक टिपर एचआर 68 सी 3529 को पकड़ा गया। जिसमें अवैध सामग्री पाई गई और मानपुरा पुलिस ने कार्रवाई माइनिंग एक्ट के तहत एसएचओ अनिल कुमार ने टीम के साथ कार्यवाही करते हुए 25000 का चालान किया।

बता दे कि पिछले कुछ दिनों पहले बद्दी जिला के अलग-अलग गांवों के ग्रामीण लोग एसपी बद्दी मोहित चावला से मिलने गए थे। तो उस समय ग्रामीणों का कहना है कि हमारी आने वाले समय में निजी भूमि या आसपास की सारी भूमि का पानी से खात्मा होकर रह जायेगा और हमारे परिवार उजड़ जाएंगे।

उस समय लोगों ने एसपी मोहित चावला से गुहार लगाई थी की चारागाह भूमि से अवैध खनन का बड़े पैमाने पर अवैध खेल जारी है। उसको सिर्फ बदी पुलिस ही रोक सकती है। माइनिंग विभाग तो अपनी आंखें बंद करके बैठा है। माइनिंग विभाग के ऊपर हमें विश्वास नहीं रहा और बद्द पुलिस ही हमारी आने वाली बर्बाबादी को रोक सकती है।

एसपी मोहित चावला के बोल

एसपी मोहित चावला ने लोगों को आश्वासन दिया था कि पुलिस अवैध खनन करने वालों को नहीं छोड़ेगी और एसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार और सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सख्त निर्देश हैं कि अवैध खनन करने वालों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और बद्दी पुलिस हर रोज अवैध खनन के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...