बीबीएन – रजनीश ठाकुर
नालागढ़ की खेड़ा पंचायत के परिसर में एक 33 वर्षीय युवक ने फंदा लगा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया और आगामी जांच में जुट गई है।
वार्ड मैंबर सीमा रानी ने बताया कि सुबह उन्हें पंचायत चौकीदार का फोन आया कि पंचायत घर के अंदर किसी व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है, जिसके बाद उन्होंने मानपुरा पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच करने पर पाया गया कि युवक राजेश कुमार जोकि निजी कंपनी मे नौकरी करता था और खेड़ा में किराए के मकान मे रहता था, उसके घर 25 जुलाई को एक लड़के ने जन्म लिया तथा 2-3 दिन से घर पर झगड़ा चल रहा था और घरेलू कलह की वजह से उसने यह कदम उठाया।

मृतक की पहचान राजेश कुमार पुत्र सुखराम निवासी गांव मारोत्तन, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है।

