कारगिल विजय दिवस पर द्रोणाचार्य में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय रैत में रोट्रेक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानिया बतौर मुख्य तिथि शिरकत की।

समारोह में सबसे पहले मौन रखा गया व महाविद्यालय के समस्त अध्यापकों व बच्चों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। महाविद्यालय के कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानिया, क्लब के संयोजक अतुल राणा ने बताया कि हमारी युवा पीढ़ी को इन वीरों के जीवन को प्रेरणा स्तोत्र बनाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत की सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ वर्ष 1999 में कारगिल आपरेशन किया था। लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसके आधिकारिक समापन की घोषणा की गई और इसमें भारत विजय हुआ।

उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सबको हमारे सैनिकों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और जीवन में विपरित परिस्थितियों का सामना साहस और धैर्य के साथ करना चाहिए।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा, मुकेश शर्मा,राजेश राणा व समस्त अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...