बागेश्वरी महिला मंडल सुधेड़ ने डंपिंग साइट हटाने के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की पंचायत सुधेड़ के बागेश्वरी महिला मंडल की महिलाओं ने एचआरटीसी वर्कशॉप धर्मशाला के नजदीक कूड़ा फेंकने की डंपिंग साइट को शीघ्र हटाने की मांग सरकार से की हैं तथा इसके लिए मुख्य मंत्री सुखविंद्र सिंह सुखू को डाक के माध्यम से ज्ञापन भी भेजा ।

बुधवार को बागेश्वरी महिला मंडल प्रधान सुनीता ठाकुर के नेतृत्व में महिलाओं ने डंपिंग साइट पहुंच कर विरोध जताया और इसको हटाने की मांग राज्य सरकार से की।

महिला मंडल प्रधान सुनीता ठाकुर ने बताया कि डंपिंग साइट को हटाना अति आवश्यक है ,इसकी वजह से पर्यावरण प्रदूषित हुआ है व सुधेड़ सहित आस पास क्षेत्र की हवा पानी भी प्रदूषित हो गया है। इसकी वजह से आज पास गांव तथा शहर में भयंकर बीमारियां पैदा हो चुकी हैं साथ ही किसानों की जमीनें भी बर्बाद हुई हैं।

उन्होंने बताया कि इसके लिए ग्रामीण और नगर निगम के लोग पिछले 20 वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। कई बार जिला प्रशासन, नगर निगम धर्मशाला, प्रदूषण बोर्ड धर्मशाला, कमिश्नर आदि से मिले परंतु सभी से आश्वासन के इलावा कुछ नही मिला।

उन्होंने मुख्य मंत्री से आग्रह किया है कि डंपिंग साइट को धर्मशाला एचआरटीसी वर्कशॉप से हटाया जाए ताकि सारी समस्याएं समाप्त हो सकें ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...