कुल्लू की गड़सा घाटी में फटा बादल; 2 पुल बहे, 5 मकान ध्वस्त, भुंतर-गड़सा मार्ग भी तबाह

--Advertisement--

कुल्लू जिले के गड़सा वैली के पंचनाला में बादल फट गया है। बादल फटने से पांच मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 15 मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। पुल भी बह गए हैं। दो पंचायतों का टूटा संपर्क।

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बादल फटा है। बादल फटने से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दो पुल बह गए। इसके अलावा सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब चार बजे गड़सा वैली के पंचनाला में बादल फट गया। जिससे इलाके के दो पटवार वृत में नुकसान हुआ है।

बादल फटने से पांच मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं तथा 15 मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। सुबह होते ही ग्रामीणों को जैसे ही पता चला तो अफरा तफरी मच गई। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में मोबाइल नहीं चल रहे हैं जिस कारण पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि भुंतर- गड़सा मनियार मार्ग भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई है।

बादल फटने से कुछ वाहनों के बहने की भी सूचना है। बादल फटने से निजी तथा सरकारी भूमि को भी अधिक नुकसान पहुंचा है। बादल फटने से दो पुल बह गए हैं। कुछ मवेशियों के बहने की सूचना है अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि पटवारी मौके पर पहुंच चुका है तथा नायब तहसीलदार भुंतर मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बादल फटने से पांच मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 15 मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि भुंतर- गड़सा मनियार मार्ग भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई है। बादल फटने से निजी और सरकारी भूमि को भी नुकसान पहुंचा है। बादल फटने से दो पुल बह गए हैं।

बादल फटने से कुछ मवेशियों के बहने का समाचार है। उन्होंने कहा कि पटवारी मौके पर पहुंच गया है। नायब तहसीलदार भुंतर मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...