मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में इशांत के तरानों पर झूमे दर्शक

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। उपायुक्त कम मिंजर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने मुख्यातिथि को शॉल व टोपी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक गायक इंशात भारद्वाज के नाम रही। मंच संभालते ही इंशात भारद्वाज ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद एक के बाद एक लोकप्रिय गानों को गाकर पंडाल के बाहर मौजूद दर्शकों को बारिश में भी नाचने पर मजबूर कर दिया और खूब तालियां बटोरी ।

भारी बारिश के बाद भी इशांत ने अपनी प्रस्तुती को जारी रखा और उन्होंने रूले वो पणतुआ तेरी गठड़ी, लंबे तेरे लारे, चली कुड़मेट हो – कुड़मा रे डेरे, निकी जिणी गोजरी समेत अन्य फेमस गानों को गाकर मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक शाम को यादगार बना दिया ।

मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में अजय भरमौरी, अरविंद डढ़वाल और प्रभजोत ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियों के जरिए दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

इससे पहले मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का आगाज संदीप एंड पार्टी ने पारंपरिक कुंजड़ी मल्हार गायन से किया। उत्तम एंड चंपा ने मुसाधा गायन किया।

इसके अलावा मिंजर मेला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में घिंद्र सिंह, लवू राजपूत, रोहन कुमार, मोनिका, अंजलि पटियाल, वंशिका, शिवम, राहुल, गौरव, नीरज बडोत्रा, योगेश मुकुल, विनोद ठाकुर, टेक चंद, सरिता, सिमरन कुमारी, चिराग, नैंसी व भारती आदि ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियों से अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...