हिमाचल में आफत की बारिश, धराशायी हुए ‘घर’, निर्माणाधीन भवनों पर भी कहर

--Advertisement--

30 से 35 मीटर सड़क का मिटा नामोनिशान।

सोलन, 8 जुलाई – रजनीश ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश में बीती रात से जारी मूसलाधार बारिश कहर बनकर बरस रही है। सोलन के कसौली उपमंडल में बारिश ने कहर बरपाया है।

शनिवार सुबह कसौली पुलिस को सूचना मिली कि रात्रि 2 बजे से किम्बुघाट-चक्कीमोड़ वाया दोची अवरुद्ध है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पाया कि 30 से 35 मीटर सड़क का नामोनिशान मिट चुका है।

रोड के किनारे निचली तरफ चंडीगढ़ के रहने वाले तरण इन्द्र सिंह (बनी) चंडीगढ़ के केरसन कपूर व परवाणु के ओम सन्ज के भवन धराशायी हो गए हैं।

मौके पर ओम सन्ज के तीन निर्माणाधीन भवन व दो अन्य निर्माणाधीन भवन भी गिरने के कगार पर हैं।

इसके अलावा सड़क के साथ लुधियाना के बलजीत सेठी का भवन भी गिरने के कगार पर है।

सड़क के ऊपरी हिस्से में केशव भवन भी भूस्खलन की चपेट में आ सकता है। बता दें कि बिजली बोर्ड ने रात को ही इस क्षेत्र की बिजली काट दी थी। आसपास रहने वाली झुग्गी झोंपड़ियों को भी खाली करवा लिया गया है।

क्षेत्र के कई घरों में भी दरारें आने की सूचना है। उधर, परवाणु से सोलन तक पहाड़ों पर बेतरतीब भवनों के निर्माण पर भी सवाल उठ रहे हैं।

जानकारों का कहना है कि परवाणु से सोलन तक हो रहे भवन निर्माणों को लेकर प्रशासन को उचित कदम उठाने चाहिए।

उधर, सोलन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने कहा कि चार भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक ओर भवन जद में आ सकता है। इसके अलावा दो घरों के डंगे गिर गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...