ऊना-नंगल रेल लाइन की हाई वोल्टेज तारों पर गिरा पेड़, धमाके के साथ भयानक आग

--Advertisement--

ऊना, 08 जुलाई – अमित शर्मा 

ऊना-नंगल रेलवे लाईन के बडैहर गांव में रेलवे की हाई वोल्टेज तार पर पेड़ गिरने से भयानक आग लग गई। आग लगने से एक जोरदार धमाका हुआ। रेलवे की हाई वोल्टेज तारों में आग लगने से रेलवे सेवाएं भी प्रभावित हुई है।

गनीमत यह रही कि कोई भी ट्रेन रूट पर नहीं चल रही थी, अन्यथा एक बड़ा हादसा भी हो सकता था। हाई वोल्टेज लाइन टूटने से सभी रेल सेवाएं बंद हो गई है।

अब मरम्मत कार्य पूरा होने तक दिल्ली- ऊना व ऊना आने वाली अन्य रेल सेवाएं अब नंगल तक ही चलेगी। रेलवे स्टेशन पर अपने गंतव्य के लिए ट्रेन सेवा हासिल करने पहुंचे यात्रियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

हरियाणा के अंबाला जा रहे यात्रियों ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने आए थे। आज वापसी के समय उन्हें रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सेवाओं के स्थगित होने और नंगल जाकर ट्रेन सेवा हासिल करने के निर्देश मिले हैं।

दूसरी तरफ ऊना रेलवे स्टेशन अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे के करीब बडैहर गांव में रेलवे की हाई वोल्टेज तार पर एक पेड़ गिर गया।

जिससे वहां भयानक आग लग गई। इस दौरान जोरदार विस्फोट भी हुआ है। जिसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों के चलते इस रूट की रेल सेवाओं को रद्द करने का फैसला लिया है।

यात्रियों को रेल सेवाओं के लिए समय रहते नंगल पहुंचने के निर्देश दिए जा रहे हैं। वही शाम तक मरम्मत कार्य के पूरा होने के चलते रेल सेवाओं की बहाली होने की उम्मीद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बड़ा हादसा: हीरो-होंडा शोरूम में लगी भीषण आग, दर्जनों बाइक-स्कूटी और कार जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बुरी...

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे मार्ग पर लगातार ट्रायल होने से...