गांव के ही व्यक्ति ने किया विधवा से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी

--Advertisement--

गांव के ही व्यक्ति ने किया विधवा से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी 

ऊना, 1 जुलाई – अमित शर्मा

महिला थाना ऊना के तहत उपमंडल अंब की एक विधवा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी है।

साथ ही आरोप लगाया कि दुराचार के साथ-साथ वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी है। पुलिस ने विधवा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में विधवा ने बताया कि सुबह घर से बाहर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही दीन मोहम्मद ने जबरदस्ती रास्ता रोक लिया और दुराचार किया।

इतना ही नहीं, दीन मोहम्मद ने अश्लील वीडियो बनाया साथ ही किसी को न बताने की एवज में वीडियो वायरल करने की धमकी दी। ऐसे में महिला ने पुलिस को शिकायत दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...