पुलिस की गुप्त सूचना पर घर में दबिश, चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

पुलिस जिला नूरपूर में नशे के खिलाफ छेड़े विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना डमटाल की टीम ने गश्त के दौरान मोहटली गांव में एक घर में दबिश देकर चिट्टे के कारोबार को अंजाम देने वाले नशा तस्कर को चिट्टे की खेप सहित काबू किया है।

थाना डमटाल के प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि पुलिस थाना डमटाल की एक टीम मोहटली रैम्प के पास गश्त कर रही थी। जब पुलिस की टीम मोहटली गांव में पहुंची तो उसे गुप्त सूचना मिली कि इस गांव में एक व्यक्ति अपने ही घर में चिट्टा बेचने का कारोबार कर रहा है।

पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बताए गए घर में दबिश दी और सर्च अभियान चलाया। इस दौरान घर से 4.61 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए नशा तस्कर की पहचान नानक चंद निवासी मोहटली के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी से पकड़ी गई नशे की खेप को कब्जे में लेकर व्यक्ति को गिरफ्तार करके पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...