नई दिल्ली, 30 जून – नवीन चैाहान
एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप 2023 के फ़ाइनल में भारत ने ईरान को हराकर 8वीं बार ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया है। रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया के बुसान में डोंग-यूई इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी सेओकडांग सांस्कृतिक केंद्र में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया।
प्रतियोगिता के 9 संस्करणों में से 8 बार भारत ने यह ख़िताब जीता है, 2003 ईरान ने इस ट्रॉफी को अपने नाम किया। भारत में 42-32 के स्कोर से जीत हासिल की।

शुरूआती मिनट में भारत पिछड़ रही थी। लेकिन जल्द ही बेहतरीन वापसी करते हुए 10वें मिनट में कप्तान पवन सहरावत और असलम इनामदार की सफल रेड की मदद से ईरानी टीम को ऑल आउट कर दिया।
एशियन गेम्स में भारत की कप्तानी कर रहे पवन सहरावत ने मैच में एक सुपर 10 भी हासिल किया। 19वें मिनट में भारत ने मैच में दूसरी बार विरोधी टीम को ऑल आउट भी कर अपना दबदबा बनाए रखा।
पहले हाफ में भारतीय टीम ने 23-11 की मजबूत बढ़त बनाए रखी। ईरानी कप्तान मोहम्मदरेज़ा शादलू, चियानेह ने दो अंकों की रेड के बाद एक सुपर रेड के साथ 29वें मिनट में भारत को पहली बार ऑल आउट करने में सफलता हासिल की। लेकिन अंत भारत ने मुक़ाबले को 42-32 से अपने नाम कर लिया।

