NBDC के सदस्य भूपिंदर ठाकुर “मुन्ना जी” ने बाड़ी खड्ड निवासी अंजू देवी के लिए आपातकाल में किया रक्तदान

--Advertisement--

NBDC के सदस्य भूपिंदर ठाकुर “मुन्ना जी” ने बाड़ी खड्ड निवासी अंजू देवी के लिए आपातकाल में किया रक्तदान, आज भूपिंदर ने किया 77वीं बार रक्तदान”।

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

NBDC के सभी रक्तवीरों को शत शत नमन जिनसे प्रेरित होकर आज बहुत से युवा रक्तदान के लिये आगे आ रहे हैं और रक्तदान के क्षेत्र में नूरपुर ने एक अलग पहचान बनाई है।

27 जून , 2023 को नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब (NBDC) के सदस्य व संस्था के सुपर स्टार डोनर भूपिंदर ठाकुर ने सिविल हॉस्पिटल, पठानकोट में दाखिल बाड़ी खड्ड निवासी अंजू देवी जी (सर्जरी केस) के लिये आपातकाल में B+ ब्लड डोनेट किया।

गौरतलब है कि भूपिंदर नूरपुर ब्लड डोनर क्लब संस्था के उन सदस्यों में से हैं जो हर तीन महीने बाद रक्तदान करते हैं और आज इन्होंने अपने जीवन का 77वां रक्तदान किया।

संस्था अपने रक्तवीर का मानवता के प्रति उनके जज्वे को सलाम व उनके स्वस्थ व लंबे जीवन की कामना करती है। न कोई जान न कोई पहचान, इसे कहते हैं रक्तदान।

क्लब के अध्यक्ष राजीव पठानिया ने बताया कि हमारे क्लब के सदस्य हर रोज आपातकाल में रक्तदान करते हैं। अगर आप भी रक्तदान करना चाहते हैं तो नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब से जुड़े, ताकि हम सब मिलकर मानवता की सेवा कर सकें।

रक्तदान के कार्य को हम कैसे और अच्छे ढंग से कर सकते है, इसके लिये, आपके सुझाबों का भी हम स्वागत करते हैं। जुड़ते रहो बढ़ते रहो-मानवता की सेवा करते रहो।

Contact No. 9418144200, 9418017170, 9418122666, 9418000001

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...