पंचायत बिलासपुर में खुले शराब के ठेके को लेकर अब नया विवाद आया सामने

--Advertisement--

पंचायत बिलासपुर में खुले शराब के ठेके को लेकर अब नया विवाद आया सामने, शराब कारोबारी ने कहा उनकी हद में खोल दिया ठेका, विभाग को भेजी शिकायत।

नगरोटा सूरियां – व्यूरो 

विकासखंड नगरोटा सुरियां की ग्राम पंचायत बिलासपुर में रातो, रात खुले नए शराब के ठेके को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है अब साथ ही एक नया मोड़ हमारे सामने आया है।

दूसरे शराब कारोबारी ने आरोप लगाया है कि ये ठेका उनकी हद में खोल दिया है जिसकी शिकायत भेज दी गई है।

शराब कारोबारी रजत ठाकुर ने बताया कि उन्हें भी इस बारे में मीडिया से ही जानकारी मिली थी और उसके बाद उन्हें मालूम हुआ की यह शराब का ठेका गलत जगह खोल दिया गया है।

जिसकी उन्होंने अब लिखित में शिकायत संबंधित विभाग को भेज दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह शराब का ठेका गलत तरीके से तकरीबन डेढ़ किलोमीटर आगे आकर नगरोटा सुरियाँ की तरफ खोल दिया है।

जोकि आवाकारी विभाग के नियमानुसार सरासर गलत है और जिन्होंने यह ठेका खुला है उनको पीछे हट कर अपनी हदबंदी में खोलना पड़ेगा।

वहीं विवाद की बढ़ते देख देहरा से आबाकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आंगनवाड़ी से लेकर शराब के ठेके तक पैमाइश की।

आबकारी अधिकारी सागर दत्त ने कहा कि उच्च अधिकारियों से निर्देश प्राप्त हुए थे उसी की पालना करते हुए वे मौके पर पहुंचे हैं और आगे की रिपोर्ट विभाग को भेज दी जाएगी।

साथ ही उन्होंने बताया कि अगर साथ लगते दूसरे एरिया के शराब के ठेकेदार दबारा कोई विभाग को शिकायत मिलती है तो उसके बारे में जरूर विचार करके कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...