पंचायत चुनावों के समय वडे वडे वायदे करने वाले गायब, कुठेड़ पंचायत की तरह मोक्षधाम वनाने वाले भूमिगत।
शाहपुर – नितिश पठानियां
शाहपुर विधानसभा के तहत लंज खास में स्थित मोक्षधाम जो कि पूर्व पंचायत के समय वनाया गया था लेकिन कुछ लोगों के अडिंगा लगाने के कारण इस मोक्षधाम का काम पूर्व पंचायत के समय नहीं हो पाया था।
लेकिन अब पंचायत के एक दानी सज्जन द्वारा जमीन दान करने पर वन विभाग के अंतर्गत 5 लाख रूपये मनरेगा के माध्यम से मंजूर होने के वाद भी, स्थानीय लोगों द्वारा लंज के मोक्षधाम का काम किया जा रहा है।
पंचायत चुनावों में यहां पर उम्मीदवारों ने कुठेड़ जैसा मोक्षधाम वनाने के वडे वडे दावे किए थे। जो अव चुनाव जीतने के वाद भूमिगत हो गए है। बीते ढाई सालों में सरकार व पंचायत के द्वारा एक भी पैसा मोक्षधाम के लिए नहीं लगाया गया।
स्थानीय लोगों में पूर्व प्रधान रमेश चंद, समाजसेवी सिंटू भारद्वाज, सुनील मेहरा, विनोद चौधरी, जनम सिंह गुलेरिया, विक्रम मेहरा, त्रिलोक सिंह, केप्टन गुरमेश सिंह गुलेरिया, रणजीत शर्मा , सांई स्टोन क्रेशर, शशी भूषण शर्मा सहित समस्त गांव वालों ने भी इस मोक्षधाम के लिए दिल खोलकर सहयोग दिया व अन्य लोगों ने इस मोक्षधाम को संवारने का जिम्मा उठाया व स्थानीय लोगों द्वारा भी इनको भरपूर सहयोग मिला।
अव तक तीन महिनों में इस मोक्षधाम को संवारने के लिए लाखों रूपये खर्च किए गए है। पर सरकार व पंचायत की तरफ से इस मोक्षधाम के लिए एक फूटी कोडी तक नहीं दी गई है।
लोगों ने जव मोक्षधाम का काम लगाया था तव इनके पास नाममात्र के पैसे थे। लेकिन स्थानीय लोगों ने इस मोक्षधाम को संवारने के लिए तन – मन व धन से इसके निर्माण के लिए पूरा सहयोग दिया।
अव इस मोक्षधाम को पूरी तरह से पक्का कर दिया गया है। व लोगों ने अपने खर्च पर इस मोक्षधाम पर वेंच, शेड, सीढ़ियों, टाईल लगाने, नालियां व तालाव का निर्माण कर दिया है।
वन विभाग के पास 5 लाख रूपये मनरेगा के तहत आऐ थे। जो पंचायत ने खर्च करने थे। पर ढेड महीना पहले पांच दिन मनरेगा के मजदूर लगाने के वाद अव काम वंद पडा है।
पंचायत ने यह भी कहा था कि तालाव के लिए विधायक शाहपुर ने 50 हजार रूपये तलाब निर्माण व शेड निर्माण के लिए भी पैसे भेजे है।
पर अभी तक किसी प्रकार का काम सरकार या पंचायत द्वारा नहीं किया गया है। इतना जरूर है कि करीब दो महिने पहले पंचायती राज के जेई ने तालाब वनाने के लिए एस्टीमेट दिया था पर वह भी ऐस्टीमेट से आगे नहीं बढ़ पाया।
पंचायत प्रधान के बोल
इस बारे में पंचायत प्रधान आशा देवी से बात हुई उन्होंने बताया कि विधायक द्वारा तालाब निर्माण के लिए 50 हजार की घोषणा की थी लेकिन अभी तक पैसा आया नहीं है।
साथ ही 5 लाख श्मशान घाट के लिए मनरेगा के तहत सेक्शन हुआ था जिसका कार्य वन विभाग को दिया गया है । सीमेंट का आर्डर दिया गया है जैसे ही सीमेंट आएगा कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
वहीँ उन्होंने कहा कि श्मशान घाट के लिए पंचायत ने भी पैसे एकत्रित करके दिए है।

