काँगड़ा- लंज: बहन के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों से हथियाई सरकारी नौकरी, भाई ने खोली पोल, विजिलेंस में FIR

--Advertisement--

काँगड़ा/लंज – व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में एक भाई ने ही बहन की धोखाधड़ी की पोल खोल दी। कांगड़ा जनपद के लंज के रहने वाले अनिल कुमार पुत्र देसराज डोगरा ने अपनी बहन छाया देवी के विरुद्ध एक शिकायत दर्ज की थी।

इसके मुताबिक छाया ने दूसरी बहन निशा डोगरा के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का दुरुपयोग करने के बाद सरकारी प्राथमिक पाठशाला में 19 साल पहले नौकरी हासिल कर ली थी।

स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने जांच में पाया कि तत्कालीन पंचायत सचिवों द्वारा भी रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की गई थी। भाई द्वारा बहन के खिलाफ लगाए आरोपों की तस्दीक होने के बाद विजिलेंस थाना धर्मशाला में आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471 व 120बी के तहत छाया देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विजिलेंस की जांच में आरोप सही पाए गए हैं। ऐसे में छाया देवी की नौकरी से बर्खास्तगी की भी संभावना बढ़ गई है। हालांकि, प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा अपने स्तर पर भी जांच करवाई जा सकती है।
इसके अलावा छाया देवी की गिरफ्तारी की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता। जानकारों का ये भी कहना है कि छाया देवी से पूछताछ के बाद इस बात की भी तस्वीर साफ हो सकती है कि इस कारनामे में सहयोग करने वाले कौन-कौन लोग थे।
फिलहाल, ये साफ नहीं है कि छाया देवी की बहन निशा डोगरा को इस बात की जानकारी थी या नहीं। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के एसपी कार्यालय धर्मशाला से मामला दर्ज होने की पुष्टि की गई है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...