हिमाचल के ITI में 10वीं व 12वीं की मेरिट के आधार पर एडमिशन का शेड्यूल जारी

--Advertisement--

शिमला, 26 जून – नितिश पठानियां

प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यानी आईटीआई में 10वीं व 12वीं की मेरिट के आधार पर एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें छात्र 28 जून से 19 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेड पढ़ाए जाते हैं। इन ट्रेडों में छात्रों को 10वीं और 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलता है। इस शैक्षणिक सत्र से प्रदेश की कई आईटीआई में नए ट्रेड भी शुरू हो रहे हैं।

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के निर्देशों के बाद हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग ने अब यह प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौर रहे कि एआईसीटीई ही देश भर के लिए एक जैसा शेड्यूल जारी करती है।

जुलाई से आईटीआई में शैक्षणिक सत्र को शुरू कर दिया जाएगा। इसके चलते जून माह में ही आवेदन और काउंसलिंग संबंधित प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है।

पहले चरण में 28 जुलाई को छात्रों के लिए सीटों का आबंटन किया जाएगा। इसके साथ ही पहले राउंड में जो सीटें खाली रह जाएंगी, उनके लिए दूसरी सूची 4 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद सेकेंड राउंड की काउंसलिंग 25 अगस्त तक करवाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...