पैसों के लिए मां पर दराट से वार, कांगड़ा के देहरा में बेटे ने किया हमला, महिला की हालत नाजुक

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल में 37 वर्षीय बेटे ने अपनी 60 वर्षीय बुजुर्ग मां पर दराट से जानलेवा हमला कर दिया। दराट के वार से बुुजुर्ग महिला के सिप पर शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुब बनी हुई है।

पुलिस को दिए बयान में 60 साल की बुजुर्ग कृष्णा देवी ने बताया कि उनके पति की करीब 25 साल पहले मृत्यू हो चुकी है। उनके दो बेटे व एक बेटी है। बड़े बेटे 37 साल के गौरव को वह करीब दस साल पहले संपत्ति से बेदखल कर चुकी हैं।

कृष्णा के अनुसार मंगलवार को गौरव उनके घर आया और पैसे मांगने लगा, लेकिन उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद बुधवार दोपहर वह फिर घर मेें आ घुसा।

इससे पहले कि वह कुछ कहती उसने दराट से हमला बोल दिया उसनेे चिल्लाकर मदद मांगी तो आसापास के कई लोग आ पहुंचे। इसके बाद लोगों ने गौरव को काबू कर लिया। हमले में कृष्णा देवी को सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट आई है।

पुलिस ने इस संबंध में गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि अरोपी बेटे को 307 बी के तहत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...