हाईवे पर तीन वाहनों को टक्कर मारने के बाद खुद भी पलटा टमाटर से लदा ट्रक, सात लोग घायल

--Advertisement--

मंडी- अजय सूर्या

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर सुंदरनगर के हराबाग में बुधवार देर शाम के 7:30 बजे टमाटर से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही जीप, ट्रक और कार को टक्कर मार दी। इससे टमाटर से भरा ट्रक सड़क में पलट गया। इससे पूरा हाईवे टमाटर से लाल हो गया।

हादसे का शिकार हुए चारों वाहनों में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल से नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंडी से चंडीगढ़ की ओर जा रहा टमाटर से लदे ट्रक ने हराबाग के पास तेज रफ्तार से आगे जा रही एक जीप को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद जीप हाईवे के किनारे एक तरफ को तिरछी झुक गई। इसके बाद ट्रक ने आगे जा रहे एक अन्य ट्रक और फिर एक कार को भी टक्कर मार दी। इन तीनों वाहनों को टक्कर मारने के बाद टमाटर से लदा यह ट्रक खुद भी सड़क में पलट गया। चारों तरफ टमाटर ही टमाटर बिखर गए।

हादसे के जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहनों से निकालकर उपचार के लिए सुंदरनगर स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया सुंदरनगर थाना में हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...