प्रवीन हत्याकांड मामले पर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य से मिले फिटनेस यूट्यूबर कमलकांत राणा

--Advertisement--

शिमला – अजय सूर्या

अभी हाल ही में रामपुर बुशहर के साथ लगते क्षेत्र ब्रो दौरे के दौरान लोक निर्माण विभाग,युवा सेवाएं और खेल मंत्री विक्रमादित्य से प्रवीण हत्याकांड मामले पर फिटनेस युटूबर ने मुलाकात की।

कमलकांत राणा जिन्हें सोशल मीडिया पर राणा द वाइपर के नाम से जाना जाता है। उन्होंने शुरू में इस मुद्दे को जस्टिस फॉर परवीन करके उठाया था।

आज उन्होंने हत्याकांड मामले पर विक्रमादित्य से बातचीत की और साथ ही साथ उनके परिवार के लिए विक्रमादित्य से गुजारिश की कि मृतक के परिजनों के परिवार को आर्थिक सहायता या उनकी पत्नी को कोई रोज़गार का अवसर दिया जाए। जिससे उनका घर परिवार चल सके।

साथ ही साथ राणा ने बताया कि रामपुर बुशहर में बढ़ते हुए नशे पर गहराई से विचार किया जाए और रामपुर बुशहर को नशा मुक्त बनाया जाए। राणा ने बताया कि उनका भी एक “नशा मुक्त फिट हिमाचल” अभियान है। जिसमें की समय-समय पर लोगों को नशे से दूर व फिटनेस के प्रति जागरुक करते आ रहे हैं।

साथ ही साथ राणा ने कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह से यह भी निवेदन किया कि प्रवीण हत्याकांड के मामले में पकड़े गए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए और मृतक के परिजनों को इंसाफ मिलना चाहिए। और यह भी मांग रामपुर बुशहर में पुलिस कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि की जाए।

विक्रमादित्य सिंह ने आश्वासन दिया कि हर एक बातों पर अमल किया जाएगा और उस पर कार्यवाही की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अटल मेडिकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी की टॉप-10 मेरिट में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का परचम

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी...

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...