पंचतत्व में विलीन हो गया 19 साल का अग्निवीर पंकज चौहान, इलाके में शोक की लहर

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल के पच्छाद उपमंडल के अंतर्गत बागथन पंचायत के बघार पावरी गांव में 19 वर्षीय अग्निवीर पंकज चौहान का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई विनीत चौहान ने नम आंखो से भाई की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।

स्पेशल फोर्सेज की टुकड़ी ने दिवंगत अग्निवीर पंकज को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। गौरतलब है कि दिवंगत पंकज चौहान का जबलपुर में अग्निवीर के दूसरे बैच में प्रशिक्षण के दौरान 24 मई को  निधन हो गया था। शुक्रवार सुबह उनका शव  पैतृक गांव लाया गया,जहां इलाका वासियो ने  दिवंगत पंकज को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

इस अवसर पर प्रशासन की  तरफ से नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार, कानूनगो सुरेश कुमार, भूतपूर्व सैनिक एकता मंच के अध्यक्ष लाल चंद,नरेन्द्र सिंह,संजीव गौतम,नरवीर सिंह, प्रदीप, दिनेश, नरेंद्र, एएसआई मोती लाल, हेमराज, यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन पच्छाद व प्रेस क्लब के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं दिवंगत के पिता सतपाल व माता रीना देवी को दुःख की इस घड़ी में ढांढ़स बंधाया।

पंकज की पार्थिव देह देखने के बाद से पिता सतपाल सिंह, माता रीना देवी, भाई विनीत चौहान तथा रिश्तेदारों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। हर कोई क्षेत्र के युवक के अचानक निधन से गमगीन था। लोगों का दर्द आंसू बनकर छलक रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मानसून सीजन में 8 हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण करेगा वन विभाग, रोपे जाएंगे 50 लाख पौधे

हिमखबर डेस्क इस बार के मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश...

नेशनल के लिए चुनी गई हिमाचल की जूनियर हॉकी टीम, 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की जूनियर हॉकी टीम के लिए...

21 जून से लायक राम मानटा लापता, परिजनों की अपील—’कहीं दिखें तो तुरंत दें सूचना’

हिमखबर डेस्क शिमला जिला की तहसील कुपवी के ग्राम थुनदराडा...