चूड़धार के जंगल में रास्ता भटके युवती सहित 4 युवकों को पुलिस ने किया रेस्क्यू

--Advertisement--

संगड़ाह, 26 मई – नरेश कुमार राधे

वीरवार रात को चूड़धार ट्रैक पर रास्ता भटके चार लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है। इनमें तीन युवक व एक युवती शामिल है। युवाओं की टोली ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार शिलाई के बालीकोटी निवासी शुभम नेगी, पौड़ी गढ़वाल निवासी शिवानी, हिमांशु निवासी सेक्टर 25 चंडीगढ़ व रोहित निवासी सेक्टर 56 चंडीगढ़ वीरवार सुबह करीब 9 बजे चूड़धार मंदिर में माथा टेककर वापिस लौट रहे थे। चंडीगढ़ के रहने वाले युवकों के साथ दो और युवक भी शामिल थे। लेकिन वह दोनों युवक नौहराधार पहुंच गए थे।

बताया जा रहा है कि वापस लौटते समय भारी बारिश और ओलावृष्टि हो रही थी, जिसके चलते चारों सुरक्षित ठिकाना ढूंढते हुए जमनाला के पास बने एक शेड में रुक गए थे। यहां जैसे ही बारिश रुकी वह जंगल की ओर चले गए। जहां से यह लोग रास्ता भटक गए। कई घंटे तक रास्ता न मिलने के कारण सभी लोग काफी डर गए थे।

करीब शाम अंधेरा होने के समय यह सभी इकट्ठा होकर जंगल में ही बैठ गए। लापता हुए युवकों ने रेस्क्यू की मांग करते हुए नौहराधार पुलिस को कांटेक्ट किया।

डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि तुरंत ही पुलिस दल चूड़धार हो गया। पुलिस ने सभी युवकों को रेस्क्यू कर सही सलामत नौहराधार पहुंचाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...