नगर पंचायत शाहपुर ने शुरू किया जरूरतमंद लोगों के लिए रियूज कंसेप्ट पर कार्य

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

नगर पंचायत शाहपुर द्वारा सरकार की योजना के अनुरूप शहरी क्षेत्र शाहपुर में ट्रिपल आर यानी रिसाइक्लिंग, रिड्यूस, रियूस कंसेप्ट पर कार्य करना शुरू कर दिया है।

नगर पंचायत सचिन प्रदीप दीक्षित ने बताया कि इस योजना के अनुसार अपने घर से निकलने वाला एवं इस्तेमाल योग्य सामान आप नगर पंचायत में जमा करवा सकते है। जैसे पुराने कपड़े, प्लास्टिक का सामान, जूते, किताबें व अन्य सामान, ये सामान जरूरत मंद के लिये आवश्यक हो सकता है।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत आम नागरिकों से यह अपील करती है कि कपड़े धोकर व साफ सुथरा इस्तेमाल योग्य सामान ही जमा करवाएं। इस योजना के उपरांत वार्ड के पार्षद एवं स्थानीय नागरिक अपने घरों से सामग्री जमा करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा इच्छुक व्यक्ति बिना झिझक सामान ले जा सकते हैं। वहीं जरूरतमंद लोग भी सामान लेके जाने लगे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...