तेज आंधी से गिरा पेड़, दंपति सहित परिवार के चार सदस्यों की मौत

--Advertisement--

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है। कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है और विस्तृत जानाकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

व्यूरो रिपोर्ट

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में पेड़ गिरने से गुरुवार तड़के एक घुमंतू परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी, जिसमें एक दंपति भी शामिल हैं।

किश्तवाड़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) खलील पोसवाल ने कहा, “आज तड़के करीब तीन बजे पेड़ (कैल का पेड़) गिरने से खानाबदोश (घुमंतू) परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।”

उन्होंने कहा कि पेड़ भारी बारिश और आंधी के कारण गिर गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नज़ीर अहमद (55), उनकी पत्नी अंजारा (42), बहू शमा बानो (18) और शकीला (36) के रूप में की गई है। सभी कठुआ जिले के बरवाल घट्टी निवासी थे।

एसएसपी ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है। कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है और विस्तृत जानाकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...