स्कूटी सवार ने रास्ता पूछने के बहाने उड़ाया वृद्ध महिला का मोबाइल

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत निकटवर्ती भरमोटी खुर्द गांव में स्कूटी सवार द्वारा एक वृद्ध महिला का फोन चुराकर फरार होने का मामला सामने आया है।

पंचायत उप प्रधान अमित ठाकुर ने पत्रकारों को बताया कि शाम करीब 6:30 बजे गांव की ही बुद्धा लीला देवी भरमोटी संपर्क मार्ग से पंचायत घर जाने वाले रास्ते किनारे लगे एक बैंच पर बैठी थी।

महिला ने अपना मोबाइल एक बैग में डालकर पास में लगे बैंच पर रखा था। इसी दौरान सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर एक युवक आया और नादौन के लिए रास्ता पूछने लगा।

वृद्धा ने जब रास्ता बता दिया तो उसने पीछे की तरफ घरों के बारे में भी पूछा। जब वृद्धा पीछे मुड़ कर देखने लगी तभी अचानक उसने मोबाइलवाले  बैग को उठाया और मौका से भाग गया। महिला को मोबाइल चोरी होने का एहसास उसके जाने के बाद हुआ।

इस संबंध में थाना प्रभारी कुलदीप जरियाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। इस संबंध में पंचायत प्रधान निशा कुमारी, उप प्रधान अमित ठाकुर, वार्ड सदस्य सुमना ने बताया कि पुलिस विभाग से आग्रह किया है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...