जिंदगी की जंग हारा 25 साल का फौजी, चलती ट्रेन से लुटेरों ने दिया था फैंक

--Advertisement--

6 अप्रैल 2023 को बना था घर का इकलौता बेटा सचिन ‘पिता’, सफर के दौरान नहीं सहन की थी बदमाशों की लूटपाट व महिला से छेडछाड़।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के पच्छाद उपमंडल का 25 वर्षीय फौजी सचिन शर्मा पुत्र देव स्वरूप निवासी नावल जिंदगी की जंग हार गया है। बीती शाम युवा सैनिक ने आर्मी के चंडी मंदिर अस्पताल में अंतिम सांस ली।

फरवरी माह में सचिन एक भयंकर हादसे का शिकार हो गया था। चलती ट्रेन में वो बदमाशों की लूटपाट व महिला से छेड़छाड को नहीं बर्दाश्त कर पाया था।

पारिवारिक जानकारी के मुताबिक 6 अप्रैल 2023 को सचिन के घर बेटी ने जन्म लिया। 20 मई तक सचिन बिलकुल ठीक था। तेजी से स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा था। 21 मई की सुबह भी सचिन ने बातचीत की, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे स्वास्थ्य बिगड़ता गया।

48 घंटे के भीतर ही सचिन ने संसार को त्याग दिया। सचिन अपने पीछे डेढ़ महीने की बेटी, पत्नी नेहा शर्मा, मां कमलेश देवी के अलावा कॉलेज में पढ़ रही बहन साक्षी शर्मा को छोड़ गया है।

चचेरे भाई जय प्रकाश ने एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में कहा कि सचिन परिवार का होनहार बेटा था। उन्होंने कहा कि डेढ़ माह पहले ही पिता बना था। उनका कहना था कि 20 फरवरी 2023 को ट्रेन हादसा हुआ था।

72 टैंक रेजीमेंट से 4 राष्ट्रीय राइफल्स में प्रतिनियुक्ति पर सेवारत फौजी 20 फरवरी को करीब एक माह की छुट्टी के बाद वापस डयूटी पर लौट रहा था। इसके लिए सचिन ने अंबाला से जम्मू की ट्रेन ली थी।

टांडा रेलवे स्टेशन से आगे सचिन की आंख खुली तो पाया 2-3 व्यक्ति सवारियों के बैग को तलाश रहे थे। साथ ही महिलाओं से छेड़छाड कर रहे थे। इस पर सचिन ने आपत्ति की तो झड़प हो गई। एक ने सचिन पर पीछे से सिर पर वार कर दिया।

लुटेरों ने सचिन का पर्स निकाला। इसके बाद उसे अचेत अवस्था में चलती ट्रेन से ही नीचे फैंक दिया गया। रात भर पटरी के नजदीक पड़ा रहा। होश आने पर बमुश्किल समीप एक गौशाला में पहुंचा।

मौजूद लोगों ने उसे टांडा अस्पताल पहुंचाया। सचिन ने पूरी घटना यूनिट को भी बताई। लुटेरे बैग व पैसों के अलावा सचिन की सरकारी वर्दी भी ले गए थे।

उधर पच्छाद उपमंडल के एसडीएम डॉ संजीव धीमान ने बताया कि सैनिक सचिन शर्मा की पार्थिव देह को मंगलवार शाम घर पहुंच गए हैं। बुधवार सुबह सैनिक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उधर जिला सिरमौर सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने बताया कि सैनिक के अंतिम संस्कार के लिए तुरंत ही 15 हजार की राशि जारी कर दी गई है। जल्द ही 5 लाख रुपए की राशि का चेक भी भेंट किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...