यूनियन की मांग पर रेहड़ियों के लिए मंडी शहर में वैंडिंग क्षेत्र चिह्नित.
मंडी – अजय सूर्या
मंडी नगर निगम में रेहड़ी फहड़ी से अपना रोज़गार चलाने वाले 392 लोगों के लिए 35 स्थान चिह्नित हो गए हैं जिसकी अधुसूचना कमिश्नर नगर निगम मंडी ने जारी कर दी है।
गौरतलब है कि सीटू से संबधित रेहड़ी वर्करज यूनियन इसकी लंबे अरसे से मांग कर रही थी। अभी तक जो भी रेहड़ी फहड़ी धारक शहर में रेहड़िया लगाते थे, वे नगर परिषद के समय मिले स्थानों और लाईसेंस के आधार पर ही थे।
लेकिन नगर निगम बनने के बाद नए क्षेत्र निगम में शामिल किए हैं और कुछ नए रेहड़ी फहड़ी वाले भी शहर में आये थे, जिन्हें अभी तक स्थान और लाइसेंस जारी नहीं किये गए थे। जिसके लिए यूनियन ने पिछले दिनों निगम कार्यालय का घेराव भी किया था।
उसके बाद 8 मई को टाउन वैंडिंग कमेटी की बैठक में 15 दिनों में सर्वेक्षण और वैंडिंग क्षेत्रों तथा लाईसेंस जारी करने का फ़ैसला हुआ था। जिसकी अनुपालन में सर्वेक्षण के आधार पर ये स्थान नोटिफाई हुए हैं।
रेहड़ी यूनियन के प्रधान सुरेंद्र कुमार महासचिव प्रवीण कुमार और दीपक कुमार,मनी राम, नीरज कुमार ने इसे यूनियन की जीत बताया है और अब इस अधुसूचना के बाद कोई रेहड़ी फहड़ी धारकों को तंग नहीं कर पायेगा।
उन्होंने इन सभी रेहड़ी धारकों को जल्दी लाइसेंस जारी करने की मांग पुनः दोहराई है और सभी वैंडिंग क्षेत्रों के आसपास ग्रीन लाइनें की भी मांग की है।
यूनियन प्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इस अधुसूचना में स्टेट बैंक के बाहर बूट पॉलिस करने वाले कुछ वेण्डर्ज इसमें छूट गए हैं। इसलिए यूनियन ने इसमें संशोधन करने की भी मांग की है।
कमिश्नर द्धारा जारी अधिसूचना में कुल 35 स्थान/क्षेत्र रेहड़ी फहड़ी लगाने के लिए निर्धारित हुए हैं। जिनमें सेरी चानणी पार्किंग, पोस्ट ऑफिस रोड़, मोती बाज़ार, एचडीएफसी बैंक चौक, महामृत्युंजय चौक, चौक से जेञ्चु नाउन, सकोढी खड्ड/चौक, आईटीआई गेट, पड्डल पार्किंग, पँचायत घर के सामने, पड्डल गुरुद्वारा साहिब के गेट पर, भिउली मंदिर गेट पर, सौली खड्ड, बाईपास से पुलघ्राट,पुल घराट से चक्कर तक, विश्वकर्मा चौक, टारना रोड़, माहूंनाग मंदिर के पास, टारना मंदिर गेट के पास, जेल रोड़, तलयाहड़, पँचबख्तर मंदिर के आसपास, विक्टोरिया पुल, डॉक्टरों की आवासीय परिसर के पास, यु ब्लाक के पास, गांधी चौक पीपल पेड़ के नीचे, रवि नगर, पुलिस थाने के सामने इत्यादि सहित कुल 35 स्थान चिह्नित किये गए हैं।

