जल शक्ति विभाग की लापरवाही: सरकारी नल को विभाग ने एक ही परिवार के नाम करके भेजा उसका बिल

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत कोठीवंडा के धनियार गांव में जल शक्ति विभाग की लापरवाही सामने आई है। धनियार गांव में एक सरकारी नल को विभाग ने एक ही परिवार के नाम करके उसका बिल भी भेज दिया है लेकिन ऐसे में इस नल का पानी भरने वाले अन्य दो घर पानी कहां से पीएंगे।

धनियार गांव के निवासी ओंकार सिंह ने कहा कि हम तीन परिवारों में पेयजल सुविधा के लिए एक सरकारी नल लगा हुआ था लेकिन विभाग ने इस नल को मेरी पत्नी मीनाक्षी देवी के नाम पर कर दिया है तथा उसका पहली सितंबर 2022 से लेकर 30अप्रैल 2023 तक का 276.32 रुपए बिल भी भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि जब बिल आया तो इसका पता चला कि यह नल प्राइवेट हो चुका है। अब अन्य दो घरों के लोगों में मेरे परिवार के प्रति गुस्सा है। उन्होंने कहा कि मुझे बिल देने में कोई मुश्किल नहीं है लेकिन अगर मैं इस नल को अपनी रसोई के अंदर लगवा लेता हूं तो अन्य दो परिवार कहां से पानी लाएंगे।

उन्होंने कहा कि मैंने नल को अपने नाम पर करवाने के लिए कोई आवेदन भी नहीं किया है लेकिन अब सवाल उठता है कि जल शक्ति विभाग ने यह सरकारी नल मेरे नाम से किस लिए और क्यों कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर विभाग ने इस नल को अब प्राइवेट किया है तो बिल सितंबर 2022 से लेकर क्यों भेजा गया है।

ओंकार सिंह ने कहा कि जल शक्ति विभाग के इस कारनामे की शिकायत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु, जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार से की जाएगी तथा इसकी जांच करवाई जाएगी।

सहायक अभियंता विजय नाग के बोल

इस बारे में जल शक्ति विभाग कोटला के सहायक अभियंता विजय नाग ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी तथा अन्य घरों को भी नलके लगा दिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...