भूतपूर्व सैनिको की वर्षों की मांग को विधायक केवल पठानिया ने 3 महीनों में पूरा किया,भूतपूर्व सैनिको ने जताया आभार

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

बिधायक केवल पठानिया ने लोकनिर्माण बिश्राम गृह शाहपुर में भूतपूर्व सैनिक लीग शाहपुर के साथ बैठक की। जिसमे शाहपुर भूत पूर्व सैनिक लीग की समस्याओं पर बिस्तार से चर्चा की।भूतपूर्व सैनिक लीग शाहपुर के अध्यक्ष कर्नल जय सिंह सहित सभी भूतपूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारियों ने बिधायक केवल सिंह पठानिया का तहदिल से धन्यवाद किया ।

उनका कहना था कि हमें खुशी है कि पहली बार ऐसा बिधायक मिला है जिसने भूतपूर्व सैनिक लीग की समस्याओं को विधानसभा शिमला में उठाया और 6 कनाल भूमि को भूतपूर्व सैनिक लीग के नाम करवा कर हमारे सपनो को पूरा किया है। इस कार्य को हमें लगभग 30 साल लग गए जो आज बिधायक केवल सिंह पठानिया ने तीन महीनों में हमारी मांग को पूरा कर दिया।

पठानिया ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से शाहपुर हल्के के भूतपूर्व सैनिक लीग की मांग को ध्यान में रखते हुए भूतपूर्व सैनिक के ईसीएच,कैंटीन,सैनिक बिश्राम गृह के भवन लिए 6 कनाल एक मरला भूमि भूत पूर्व सैनिक लीग के नाम हो गयी है।

पठानिया ने कहा कि भूतपूर्व सैनिक लीग के भवन में युवाओ के लिए एक कोचिंग सेंटर भी खोला जाएगा जिससे विरोजगार युवाओ को रोजगार के लिए रोजगार के अबसर मिल सके। उन्होने कहा कि शाहपुर हल्के के हर बर्ग की जनता लिए दिनरात सेवा करना मेरा प्रथम कर्तव्य रहेगा।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर बरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर सोल्जर बोर्ड कवर सिंह चैल लंज सैनिक लीग अध्यक्ष कैप्टन ठाकुर कपूर सिंह,कैप्टन जनमेज सिंह,कैप्टन निर्मल भन्द्राल, सूबेदार रत्न सिंह,सूबेदार मेजर प्रीतम चंद,ऑर्नारी कैप्टन सन्तोष सिंह,सूबेदार कर्मचंद, सूबेदार सरिन्दर पटियाल, हवलदार टेक चंद,कैप्टन मदन शर्मा,आदि सम्मानित भूतपूर्व सैनिक उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...

हिमाचल में बुजुर्ग सिख से मारपीट, पगड़ी-दाढ़ी खींचने के आरोप पर रोष

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में एक बुजुर्ग...