24 अप्रैल को चंबा से जुम्हार रूट पर शुरू होगी बस सेवा

--Advertisement--

ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवा को बनाया जा रहा सुदृढ़ : विधायक नीरज नैय्यर

चंबा , 23 अप्रैल – अनिल संबियाल

चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बताया है कि विधानसभा क्षेत्र चंबा के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवा को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर छोर को बेहतर रोड़ कनेक्टिविटी एवं परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवा को सुदृढ करना उनकी विशेष प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के दृष्टिगत चंबा से जुम्हार रूट पर परिवहन निगम की बस सेवा को 24 अप्रैल( सोमवार को )को शुरू कर दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि यह बस प्रतिदिन सायः 5:45 बजे चंबा से जुम्हार के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 8:15 बजे वहां से चंबा वापिस आएगी।

उन्होंने कहा कि इस बस सेवा के चलने से जुम्हार तथा आसपास क्षेत्रों के सैकड़ो लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी । उन्होंने यह भी बताया कि इस रूट पर बस सेवा कोरोना काल के समय से बंद पड़ी थी जिसे लोगों की सुविधा के दृष्टिगत पुनः बहाल किया गया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश के लोगों को आरामदायक यात्रा के साथ बस अड्डों पर आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...