दो किलो चरस समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

--Advertisement--

शिमला, 22 अप्रैल – नितिश पठानियां

शिमला पुलिस ने उपनगर ढली में कार सवार दो व्यक्तियों से 2 किलो 311 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ढली थाना पुलिस की टीम शुक्रवार देर रात जनजातीय भवन के समीप नाके पर मौजूद थी। इसी दौरान एक कार को तलाशी के लिए रोका, जिसमें से 2 किलो 311 ग्राम चरस बरामद की गई। कार सवार दोनों व्यक्तियों को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों की पहचान दिल्ली के महरौली निवासी ओम प्रकाश (42) और हरियाणा के झजर निवासी मनोज कुमार (42) के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना ढली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि चरस कहां से लाई गई है और आरोपी उसे लेकर कहां जा रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...