स्वर्गीय इंदिरा गाँधी की दूरदर्शी सोच को आगे बढ़ायें छात्र – राजीव राणा

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

कांग्रेस छात्र संगठन NSUI का 53वां स्थापना दिवस पर एनएसयूआई द्वारा भोरंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने शिरकत की।

राणा ने कहा कि देश का भविष्य छात्रों और युवाओं पर ही निर्भर करता है,राणा ने कहा कि बर्ष 1971 में छात्रों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की नींव रखी थी।

इंदिरा गाँधी की दूरदर्शी सोच को आगे बढ़ाएं छात्र, हालांकि इन सालों में देश की कई सेंट्रल यूनिवर्सिटी और स्टेट यूनिवर्सिटी में छात्र हजारों की संख्या में इस संगठन से जुड़े हैं।

NSUI से जुड़कर कई छात्रों ने देश की राजनीति तक का सफर भी तय किया है। एनएसयूआई में कई ऐसे प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं, जो राजनीति में सक्रिय हैं।

जिनमे से प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज प्रदेश सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

भोरंज एनएसयुआई अध्यक्ष अभिषेक परमार ने असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा की पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में आर्यन ठाकुर, शौर्य धरवाल, मनीष ठाकुर, रोहित, रजत ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, आदित्य चंदेल, साहिल चौधरी, अक्षु चौधरी आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...