कांगड़ा: बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग टूर्नामेंट में हादसा

--Advertisement--

लैंड करते समय नेपाल की प्रतिभागी घायल

बैजनाथ – आशुतोष

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप के तीसरे दिन शुक्रवार को एक हादसा पेश आया।

जहाँ नेपाल की एक प्रतिभागी का लैंडिंग करते समय अचानक ग्लाइडर बंद होने से संतुलन बिगड़ गया, जिसमे वह आंशिक रूप से घायल हो गई, हालांकि उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप के तीसरे दिन शुक्रवार को नेपाल की रहने वाली प्रतिभागी विद्या राय ने बिलिंग के टेक ऑफ प्वाइंट से उड़ान भरी।

जैसे ही लैंडिंग साइट पर वह लैंड करने लगी तो अचानक उसका ग्लाइडर बंद हो गया, जिस कारण उसे मुंह के निचले हिस्से में चोट आ गई। उसने घुटने में दर्द होने की शिकायत भी की।

हादसे के बाद पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने उसे तुरंत रेस्क्यू करके बीड़ स्थित पीएचसी केंद्र में पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसके मुंह के निचले हिस्से में 3 टांके लगाए गए। उसे एक्सरे के लिए सिविल अस्पताल बैजनाथ ले जाया गया, जहां उसका एक्सरे कर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...