चंबा में स्लेटपोश मकान में लगी आग, गरीब परिवार का सारा सामान जलकर राख

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले उपमंडल सलूणी के उप तहसील तेलका के ग्राम पंचायत गुवालू में एक स्लेटपोश मकान में आग लगने की घटना सामने आई हुई है।

घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। घटना में पीडित परिवार को सारा समान जलकर राख हो गया है। वहीं प्रशासन की ओर से पीडित परिवार को दस हजार की राहत राशि प्रदान की हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह जब ग्राम पंचायत गुवालू में एक स्लेटपोश माकान में अचानक धुंआ निकले लगा तो आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया।

घटना के दौरान घर के सभी सदस्य खेतों में गए हुए थे। गनीमत यह रही की इस घटना में कोई जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है। आग लगने का मुख्य कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

आग की इस घटना में बाद ग्रामीणों ने बड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया हुआ है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...