हिमाचल: जंजैहली में दोस्तों पर शराब का ऐसा चढ़ा नशा कि युवक को किया अधमरा, अटेम्प्ट टू मर्डर में FIR

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के उपमंडल थुनाग के पुलिस थाना जंजैहली में हत्या का प्रयास में दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामले में अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है.

पुलिस के अनुसार शिकायकर्ता, सुंदर सिंह पुत्र कृष्ण राम गांव कांडी कलवाड़ा डाकघर थानाशिवा उप तहसील बागाचनोगी तहसील थुनाग जिला मंडी ने पुलिस थाना जंजैहली में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है.

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसका छोटा भाई महेंद्र कुमार अपनी बड़ी बहन के घर गांव बहना गया था. महेंद्र कुमार एक दिन वहां रहकर जब घर लौट रहा था तो जीवानंद पुत्र धनीराम और ठाकुरदास पुत्र बीरबल राम गांव दमसेहड़ डाकघर सोमनाचन तहसील बालीचौकी के साथ सपेहनीधार में शराब का सेवन किया गया. इसके उपरांत आरोपियों ने शिकायतकर्ता के भाई को जख्मी हालत में चनिखड़ में छोड़ दिया.

वहीं, महेंद्र कुमार को सिविल अस्पताल जंजैहली में प्रारंभिक उपचार के बाद डाक्टर द्वारा इलाज के लिए श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए रैफर कर दिया गया है. शिकायतकर्ता द्वारा आरोपियों पर उसके भाई के साथ मारपीट कर जख्मी करने के आरोप लगाए गए हैं.

मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 34 के तहत एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है.

आरोपिय़ों की तलाश जारी

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने कहा कि पुलिस थाना जंजैहली में आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश करने पर एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आगामी जांच जारी है. सागर चंद्र ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...