हो जाएं सावधान ! फिर रफ्तार पकडऩे लगी चीन से आई कोरोना महामारी, एक दिन में 1805 नए केस

--Advertisement--

नई दिल्ली – नवीन चैाहान

चार साल पहले जिस बिमारी ने दुनिया की सांसें थमा दीं, अब वही बिमारी फिर से रफ्तार पकडऩे लगी है। ऐसे में लोगों को सतर्क होने की जरूरत है। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के 1805 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमितों की संख्या 10,300 हो गई है और संक्रमण दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 932 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.79 प्रतिशत है। इसी अवधि में 56551 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान 1743 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.65 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...