बांगरण पुल पर 25 अप्रैल तक नहीं चलेंगे वाहन -उपायुक्त

--Advertisement--

पुल की मुरम्मत के दौरान वाहन वैकल्पिक रूटों पर ही चलेंगे

नाहन, 27 मार्च – नरेश कुमार राधे

जिला दंडाधिकारी सिरमौर आर.के. गौतम ने पांवटा साहिब क्षेत्र के बांगरन पुल की 26 मार्च से 25 अप्रैल 2023 तक द्वितीय चरण की मुरम्मत एवं पुनर्वास कार्य को जारी रखने की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग को प्रदान की है। मुरम्मत और पुनर्वास अवधि के दौरान बांगरन पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाहजाही प्रतिबंधित रहेगी।

जिला दंडाधिकारी ने इस संदर्भ में एक आदेश जारी करते हुए कहा कि इस पुल की मुरम्मत और पुनर्वास अवधि के दौरान पांवटा-पुरूवाला-सिंहपुर-भगानी-गोजर-डाक पत्थर सड़क पर बांगरन पुल से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहन उपलब्ध वैकल्पिक मार्ग पर चलेंगे।

आर.के. गौतम ने बांगरन पुल की मुरम्मत की अवधि के दौरान मार्ग डाईवर्जन स्थल पर साईनबोर्ड लगाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए हैं ताकि वाहनों को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...