Kangra News: लूट के इरादे से आए थे शातिर, चालक का गला घोंट की थी हत्या

--Advertisement--

इंदौरा पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए पठानकोट के दो युवक।

हिम खबर – डेस्क 

पुलिस थाना इंदौरा के तहत एक ट्रक में मिले शव की छानबीन मामले में जुटी पुलिस ने दो युवकों को चालक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीनों युवक पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

आरोपी ट्रक में लूटपाट के इरादे से घुसे थे लेकिन चालक के जाग जाने पर उन्होंने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस संदर्भ में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना इंदौरा ने 13 मार्च को एक ट्रक से उसके चालक की लाश बरामद की थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी।

वहीं पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और मौके से जुटाए साक्ष्यों से कई अहम सुराग लगे थे, जिनके आधार पर पुलिस ने पंजाब से संबंध रखने वाले दो युवकों को चालक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी इंदौरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि लोगों ने जानकारी दी थी कि ट्रक में एक शव पड़ा है, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसकी जांच की व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था।

वीरवार को पुलिस ने नीरज कुमार (24) तलवाड़ा जट्टां व रोहित ( 32) तलवाड़ा गुज्जरां, डाकघर कौंतरपुर, नंगरभूर, पठानकोट पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों ने कबूल किया है कि वे लूटपाट के इरादे से आए थे और ट्रक ड्राइवर अचानक से जाग गया व हाथापाई भी की थी।

इस दौरान उन्होंने चालक को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा था। बहरहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...