
ज्वाली – शिबू ठाकुर
उपमंडल ज्वाली के अधीन निकटवर्ती क्षेत्र भलाड़ लव ज्वाली में आज सुबह तेज बारिश होने से गेहूं की फसल को संजीवनी मिल गई है. इससे पहले यहां दो तीन माह से बारिश न होने के कारण फसले तबाह हो रही थी.
तो वहीं शुक्रवार सुबह बारिश ने फसलों को नया जीवन प्रदान किया है. वहीं बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली. किसानों ने बताया कि वह जनवरी माह से बारिश के इंतजार में बैठे थे.
आसमान पर काले बादल तो छाए रहते थे, परंतु वह बिना बरसे ही वापस लौट जाते थे. जनवरी और फरवरी माह में बारिश न होने से उनकी फसलों को खासा नुकसान पहुंच रहा गेहूं की। फसल पीली पड़ रही थी. परंतु इसी बीच बारिश फसलों के लिए संजीवनी बनकर बरसी और फसलों को एक नया जीवन मिला।
