नैनीखड्ड – सामलेयू मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गुरुंग

वीरवार के दिन शाम करीब पांच बजे नैनीखड्ड – सामलेयू मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।

जानकारी अनुसार वीरवार दोपहर के समय सेना से सेवानिवृत्त हुए जरनैल सिंह गांव डुक्का ग्राम पंचायत बैली जोकि अपनी निजी कार से अपने बच्चों को लेने के लिए रोजमर्रा की तरह नैनीखड्ड गया । क्योंकि बच्चे प्रतिदिन केंद्रीय विद्यालय बकलोह से बस द्बारा नैनीखड्ड पहुंचते हैं ।

प्रतिदिन की तरह जरनैल सिंह वीरवार को भी बच्चों को गांव डुक्का के नीचे जा रही सड़क पर छोड़ कर अपने निजी कार्य के चलते आगे मेल की और चला गया । लेकिन जब जरनैल सिंह शाम करीब पांच बजे मेल गांव से बापिस अपने घर को लौट रहा था तो मेल और डूक्का के बीच एनन माता मंदिर के समीप अचानक चालक का अपने वाहन से सतुलन बिगड़ गया ।

जिसकी वजह से कार गहरी खाई में जा गिरी । कार के साथ साथ चालक की भी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के शव को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया ।

डी. एस. पी. डलहौजी हेमंत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...