11 मार्च को शुरू होगी चंबा से रठियार रूट पर बस सेवा : विधायक नीरज नैय्यर

--Advertisement--

Image

चंबा ,10 मार्च – भूषण गुरुंग

 

चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बताया है कि लोगों की सुविधा के दृष्टिगत चंबा से रठियार रूट पर परिवहन निगम की बस सेवा को 11 मार्च (शनिवार) से शुरू किया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह 9 बजे चंबा से रठियार के लिए रवाना होगी जबकि 10:00 बजे वहां से चंबा के लिए वापिस आएगी। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा के चलने से रठियार तथा आसपास क्षेत्रों के सैकड़ो लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी ।

नीरज नैयर ने कहा कि क्षेत्र के हर छोर को बेहतर रोड़ कनेक्टिविटी एवं परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवा को सुदृढ करना उनकी विशेष प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश के लोगों को आरामदायक यात्रा के साथ बस अड्डों पर आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...