राशन से लदी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चालक की मौत

--Advertisement--

Image

प्रद्देश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं करसोग से लगभग 50 किलोमीटर दूर तत्तापानी के समीप करसोग आ रही राशन से लदी पिकअप पलटने से चालक की मौत

मंडी – अजय सूर्या

प्रद्देश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं करसोग से लगभग 50 किलोमीटर दूर तत्तापानी के समीप करसोग आ रही राशन से लदी पिकअप पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान लगभग 32 वर्षीय ईश्वरदास पुत्र रोशनलाल गांव मेगड़ी नजदीक करसोग के रूप में हुई है।

राशन से लदी पिकअप दुर्घटना का शिकार होने की सूचना मिलते ही तत्तापानी पुलिस पोस्ट से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जिसमें देखा गया कि चालक दुर्घटनाग्रस्त होने वाली राशन से लदी पिकअप के नीचे दबा है।

काफी मशक्कत के बाद चालक ईश्वरदास के शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को अमल में लाया जा रहा है। पुष्टि करते हुए डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...