जमीन के बदले नौकरी: लालू प्रसाद यादव के ठिकानों पर ईडी की रेड, दिल्ली से बिहार तक छापे

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली – नवीन गुलेरिया

जमीन के बदले नौकरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व रेल मंत्री और दिग्गज राजनीतिज्ञ लालू प्रसाद यादव के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में करीब 15 ठिकानों पर की गई है। यह रेड लालू प्रसाद यादव के करीबियों और रिश्तेदारों के ठिकानों पर की गई है।

राबड़ी देवी और लालू प्रसाद से लंबी पूछताछ के बाद की गई छापेमारी से हडक़ंप मच गया है। इससे पहले सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव की धर्मपत्नी राबड़ी देवी से पूछताछ की थी।

बता दें कि रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद यादव ने कई लोगों को रेल विभाग में नौकरी दिलाई थी, लेकिन इसकी एवज में उन्होंने कई लोगों से जमीन अपने नाम करवा ली थी। अब 15 मार्च को लालू, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती को अदालत में पेश होना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...