चतुर्थ श्रेणी के कर्मी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, SP को सौंपा रास्ते में मिला पर्स

--Advertisement--

Image

लोगों को इससे सीख लेने की जरूरत, जिस किसी का भी पर्स है उसे पुलिस के माध्यम से पहुंचा दिया जाएगा – पुलिस अधीक्षक

रिकांगपिओ, 10 मार्च – एस पी क्यूलो मथास

मौजूदा समय में जहां एक रुपए के लिए भी लोगों को ईमान डगमगा जाता है, वहीं रिकांगपिओ के पृथ्वी चंदन नेगी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है।

पृथ्वी चंदन नेगीचालक कम पंप ऑपरेटर फायर सर्विस रिकांगपिओ में कार्यरत है। पृथ्वी चंदन को होली के दिन उपायुक्त कार्यालय के बाहर रास्ते में एक पर्स मिला। जिसमें कुछ कैश, एटीएम कार्ड व दस्तावेज थे।

काफी ढूंढने के बाद भी पृथ्वी चंद को पर्स के मालिक का पता नहीं चल पा रहा था। उन्होंने पर्स को जिला पुलिस अधीक्षक विवेक चहल को सौंप दिया।

पुलिस अधीक्षक ने पृथ्वी के इस कदम को सराहनीय बताते हुए कहा कि उन्होंने यह कार्य कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। लोगों को इससे सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह जिस किसी का भी पर्स है उसे पुलिस के माध्यम से पहुंचा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...