धौलाकुआं सड़क हादसे में दो युवकों की मौत में नया मोड़, दोहरे हत्याकांड की आशंका

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

होली के त्यौहार के मौके पर धौलाकुआं के नजदीक हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत के मामले ने नया मोड़ लिया है। हालांकि, घटना पूरी तरह से आईने की तरह साफ है, लेकिन पुलिस एफएसएल की रिपोर्ट मिलने के बाद ही अगली कार्रवाई के मूड में है।

बुधवार शाम से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल भी बना हुआ हैै। वीरवार को युवकों की मौत के मामले में पूरा दिन गहमागहमी रही।

पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों ने घटनास्थल का भी जायजा लिया। हालांकि, पुलिस खुलकर इस मामले पर नहीं बोल रही है, लेकिन ये भी साफ है कि युवकों की मौत से पहले बाता नदी के किनारे गुटों में झड़प भी हुई थी।

उल्लेखनीय है कि युवाओं में नदी के किनारे दो गुटों की झड़प से जुड़ा चंद सैकेंड का वीडियो भी सामने आ चुका है।
भारापुर का रहने वाला 26 वर्षीय मृतक अजय पुत्र रणवीर सिंह धौलाकुआं में चाउमीन की रेहड़ी लगाता था।

हरियाणा के सढ़ौरा के रहने वाला 25 वर्षीय मनदीप ने कुछ समय धौलाकुआं में एक दुकान चलाई थी। पहली दृष्टया में पुलिस ने इसे हिट एंड रन का मामला माना था।

ये बात, कोई समझ नहीं पा रहा था कि एसयूवी (SUV) ने जब ट्रिपल राइडिंग कर रहे तीनों युवकों की बाइक को टक्कर मारी तो दो जख्मी कैसे हो गए, क्योंकि दो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। सूत्रों का ये कहना है कि पुलिस इस मामले में आईपीसी की धारा-302 को जल्द ही शामिल कर सकती है।

उधर, सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि एफएसएल (FSL) की रिपोर्ट के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। एक सवाल के जवाब में पुलिस अधीक्षक ने माना कि डबल मर्डर प्रतीत हो रहा है, लेकिन साक्ष्य मिलने के बाद ही कार्रवाई की जा सकती है। एसपी ने कहा कि हादसे के वक्त एसयूवी को चला रहे चालक सहित तीन आरोपियों का हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...