शिक्षा-स्वास्थ्य के लिए खुलकर बजट दे रही है सुक्खू सरकार : सुनील शर्मा बिट्टू

--Advertisement--

Image

सीएम के राजनीतिक सलाहकार ने किया हमीरपुर कालेज की वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, बास्केटबाल कोर्ट और कालेज की अन्य सभी योजनाओं को सीएम तक पहुंचाने का विश्वास दिलाया

हमीरपुर 07 मार्च – व्यूरो 

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं के लिए खुलकर बजट प्रदान कर रही है। इन सुविधाओं के लिए सरकार पैसे की कोई कमी नहीं रखेगी।

मंगलवार को राजकीय डिग्री कालेज हमीरपुर की वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर शिक्षकों, खिलाडिय़ों और अन्य विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि इस कालेज के लिए बास्केटबाल कोर्ट सहित हर प्रस्तावित योजना को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और उसके पर्याप्त बजट का प्रावधान करवाया जाएगा।

कालेज ग्राउंड की चर्चा करते हुए सुनील शर्मा ने बताया कि वह विद्यार्थी जीवन से ही इस ग्राउंड के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं और इसी की मिट्टी में खेलते हुए उन्होंने क्रिकेट, बैडमिंटन तथा अन्य खेलों में कालेज का प्रतिनिधित्व किया था।

उन्होंने कहा कि इस ग्राउंड को विकसित करने में एथलेटिक्स कोच भूपिंद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है तथा उन्होंने यहीं पर कई प्रतिभाशाली एथलीट तैयार किए हैं।

सुनील शर्मा ने खिलाडिय़ों और विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे कड़ी मेहनत करके प्रदेश का नाम ऊंचा करें तथा नशे जैसी बुराईयों से बिलकुल दूर रहें। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।

उन्होंने में खेलों में सराहनीय उपलब्धियों के लिए एथलेटिक्स कोच भूपिंद्र सिंह, साई कोच केहर सिंह और पूर्व हाकी खिलाड़ी नरेश ठाकुर को विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा के साथ ही सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

इससे पहले प्रधानाचार्य चंदन भारद्वाज ने सुनील शर्मा बिट्टू और अन्य सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा कालेज की विभिन्न उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सचिव डॉ. पवन ने मुख्य अतिथि को विभिन्न स्पर्धाओं से अवगत करवाया। जबकि, प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट किया।

ये रहे उपस्थित

उदघाटन अवसर पर कालेज के शिक्षक, पीटीए के पदाधिकारी, कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...