सीएम सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा चहुंमुखी विकास : दिलाबर सिंह छोटू

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अपने तीन माह के कार्यकाल में जनहितैषी निर्णय लेकर साबित कर दिया है कि कांग्रेस ही सही मायने में जनता की हितैषी है। यह बात ओबीसी कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव दिलाबर सिंह छोटू ने ज्वाली में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।

दिलाबर सिंह छोटू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। कांग्रेस सरकार ने वादे अनुसार ओपीएस को बहाल किया तथा अब महिलाओं के लिए 1500 रुपए देने पर कार्य शुरू है। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले दी गई 10 गारंटियों को कांग्रेस जल्द ही पूरा करेगी।

दिलाबर सिंह छोटू ने कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश को भ्र्ष्टाचार मुक्त, बेरोजगारी मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को डिनोटिफाई करने का निर्णय भी जनहितकारी है।

उन्होंने कहा कि इन संस्थानों को बिना बजट के ही पूर्व की सरकार ने वोट बैंक की खातिर खोला था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार से हिमाचल प्रदेश की जनता काफी खुश है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में  चारों लोकसभा सीटों पर भी कांग्रेस ही जीत दर्ज करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...